नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-115 रेडियन्ट एकेडमी जूनियर हाईस्कूल के बैंक खाते में दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिलने के बाद साइबर अपराध से जोड़ते हुए लीन कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि उन्होंने बैंक, साइबर थाना, साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। स्कूल प्रबंधक राकेश कुमार सिंहा ने न्यायालय में बताया कि विद्यालय का सेक्टर-51 स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में खाता है। इसी खाते में करीब 1200 छात्रों की फीस जमा होती है। अक्तूबर 2025 में स्कूल के खातों के ऑडिट के दौरान ऑडिटर और अकाउंटेंट ने दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। यह ट्रांजेक्शन दो हजार रुपये और 1800 रुपये की थीं। दोनों ट्रांजेक्शन पर आईफोरसी से ज...