Noida News: स्कूलों में राखी बांधकर प्रेम का संदेश दिया
नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व गुरुवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने राखी बांधकर भाई-बहन के बीच प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उपहार दिए। सेक्टर-104 स्थित महर्षि विद्या मंदिर में छात्राओं ने प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर और अन्य शिक्षकों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। वहीं, सेक्टर-56 स्थित डीएवी स्कूल में इंटरैक्ट क्लब ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधी और मिठाई बांटी। इस दौरान छात्रों ने नृत्य और नाटिका भी प्रस्तुत की। इसके अलावा सेक्टर-121 स्थित द क्रायोंन्स स्कूल में नन्हे छात्रों ने राखी बांधकर उएक-दूसरे को तोहफे दिए। यह भी पढ़ें- राखी पर स्कूल जाना पड़ेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.