Noida News: स्कूलों और कॉलेजों में बिखरे देशभक्ति के रंग
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा/ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने वंदे मातरम्, देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी समेत अन्य महापुरुषों की वेशभूषा में देशभक्ति के नारे लगाए। सेक्टर-39 स्थित रयान इटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने वॉइस ऑफ इंडिया गीत और आजादी की अदालत नाटक के माध्यम से स्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.