Noida News: सोसाइटी में 35 और लोगों को उल्टी के साथ पेट दर्द की शिकायत
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्च सोसाइटी में दूषित पेयजल के कारण पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीमार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पेट दर्द, उल्टी और बुखार जैसी शिकायतों के चलते कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को जिम्स अस्पताल की टीम ने सोसाइटी परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें करीब 40 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। जिन लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, उनके घरों से पानी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। सोसाइटी के ए टावर में रहने वाले अमित ने बताया कि परिसर में लगातार लोगों की तबीयत खराब होने से लोग चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी। पहले घर पर ही उपचार कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.