Noida News: सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में सोमवार की शाम 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। पत्नी से विवाद के कारण वह बालकनी से नीचे की मंजिल पर जाने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोसाइटी में 31 वर्षीय हर्षित लवानिया किराये के फ्लैट में अकेले रहते थे। हर्षित का उनकी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिछले करीब छह महीने से पत्नी उनसे अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि हर्षित की पत्नी सोमवार की शाम अचानक उनके फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। हर्षित फ्लैट में अंदर मौजूद थे, उन्हें लगा की पत्नी बाहर आ गई है तो उन्होंने अंदर न होने का नाटक किया और दरवाजा नहीं खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.