नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित कासा ग्रीन्स-1 सोसाइटी में सोमवार को एक टावर की 15वीं मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। सोसाइटी के लोगों ने इमारत की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। अमित ने बताया कि सोसाइटी में कुल नौ टावर में 840 परिवार रहते हैं। प्लास्टर ए-9 टावर की 15वीं मंजिल से गिरा। प्लास्टर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि यदि उस समय वहां कोई व्यक्ति या बच्चा गुजर रहा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। विपिन का कहना है कि बिल्डर और सोसाइटी प्रबंधन से पूरे परिसर का तत्काल स्ट्रक्चरल निरीक्षण कराने की मांग की गई है। मरम्मत कराने और सुरक्षा इंतजाम करने के लिए भी कहा है। लोगों क...