Noida News: सोसाइटी में 14वीं मंजिल से प्लास्टर गिरा
नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां के एल-9 टावर की 14वीं मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। प्लास्टर ने ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट की बालकनी में लगे टीन शेड को तोड़ दिया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बिल्डर के खिलाफ नाराजगी जताई। सोसाइटी में रहने वाले दिलीप ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया, जिसके कारण अक्सर प्लास्टर गिरने घटनाएं सामने आती रहती हैं। उनका कहना है कि पहले भी कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़ने और दीवारों में दरारें आने की शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन स्थायी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.