नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसाइटी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में सोसाइटी के बच्चों, अभिभावकों और निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के दौरान 100 से अधिक पौधे लगाए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने का संदेश दिया। सोसाइटी प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाते हैं, बल्कि समुदाय के बीच सहयोग और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं। सोसाइटी निवासी राहुल सिन्हा ने बताया कि सोसाइटी के लोगों ने संकल्प लिया कि पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि आने वाले समय में यह क्षेत्र और अधिक हरियाली से भर सके।--- यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कटका क...