Noida News: सोसाइटी में प्लास्टर का हिस्सा गिरा, हादसा टला
नोएडा, जुलाई 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स वन सोसाइटी में गुरुवार को सी टावर में अचानक प्लास्टर का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई नीचे नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह टावर की एक मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के समय नीचे कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही टावर में मरम्मत और पेंटिंग का काम किया गया था। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने हुई। इससे लोगों में डर का माहौल है। सोसाइटी के लोगों ने टावर का निरीक्षण कर फिर से मेंटेनेंस कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.