Noida News: सोसाइटी में पक्का निर्माण करने पर केस
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ओमेगा वन की इंजीनियर्स पार्क सोसाइटी में सार्वजनिक ग्रीन पार्क पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सोसाइटी की सचिव ने एक निवासी के खिलाफ सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सोसाइटी सचिव संगीत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 23 जून की दोपहर यशपाल उर्फ आजाद भाटी ने सार्वजनिक ग्रीन पार्क में लगे पेड़-पौधों और हरी घास को उखाड़कर वहां रोड़ी, बदरपुर और सीमेंट से पक्का चबूतरा बनवा दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज समिति के पास सुरक्षित है। संबंधित व्यक्ति ने सोसाइटी की तीन दुकानों पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की जा चुकी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.