Noida News: सोसाइटी के बेसमेंट में तीन लोगों पर पेचकस-हथौड़ा से हमला
नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-168 स्थित सनवर्ल्ड अरिस्टा सोसाइटी में बाहरी लोगों ने बुधवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद पेचकस और हथौड़ा से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओम गौतम ने पुलिस को बताया कि वह 26 अगस्त की रात करीब 12 बजे सोसाइटी के बेसमेंट में कार खड़ी कर रहे थे। उनके साथ गोपाल गौतम और छोटू उर्फ हर्ष यादव भी थे। इसी बीच मोनू, शिवम, देवेंद्र और अन्य अज्ञात व्यक्ति एक साथ एकत्र होकर आ धमके। आरोपियों के हाथ में डंडे, चाकू, पेचकस, हथौड़ा और धारदार हथियार थे। आरोपियों ने बेसमेंट में ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पार्किंग में खड़ी एक्सयूवी गाड़ी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.