नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के बेसमेंट में खड़ी कार में सोमवार देर रात आग लग गई। आग तेजी से फैली ने दो और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने फायर एस्टिंग्यूशर से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने 30 मिनट में आग को बुझाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे की है। विभाग को सूचना 11.45 बजे सूचना मिली कि सोसाइटी के बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लग गई है। टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग सोसाइटी में लगे एस्टिंग्यूशर से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि आग ने तीन गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। आग की लपट इतनी तेज थी कि उसके पास जा पाना मुश्किल था। वहां मौज...