Noida News: सोसाइटी के पास खोदे गए गड्ढे में गिरने से छह साल के मासूम की मौत
नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद शनिवार को एक और दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कला धाम सोसाइटी परिसर में खोदे गए गड्ढे में गिरने से छह साल के मासूम की मौत हो गई। सोसाइटी के लोगों ने घटना को लेकर विरोध जताया। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की कला धाम सोसाइटी में सिवान यादव परिवार के साथ रहते हैं। सिवान यादव केंद्रीय विद्यालय में उपप्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम सिवान यादव का छह वर्षीय बेटा अव्यान पार्क में खेल रहा था। इसी बीच बच्चा खेलते समय पार्क के पास खोदे गए एक गहरे गड्ढे में गिरा गया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोसाइटी के लोगों ने घटना को लेकर विरोध जताया। पुलिस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.