नोएडा, सितम्बर 14 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित एनआरआई सोसाइटी के मुख्य गेट के पास खड़ी कार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। सुबह कार गायब मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-39 थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 स्थित सोसाइटी में रहने वाले निखिल अग्रवाल के पास नीले रंग की हुंडई कार है। उन्होंने 12 सितंबर की देर रात अपनी कार सोसाइटी के मुख्य गेट के पास खड़ी की थी। तड़के चोर कार लेकर फरार हो गए। सुबह मौके पर पहुंचने पर कार गायब मिली। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जब जांच की गई, तो दो संदिग्ध सुबह के समय सोसाइटी के गेट के पास टहलते दिखे हैं। पुलिस संदिग्ध को आरोपी मानते हुए उनक...