नोएडा, अक्टूबर 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसाइटी में गुरुवार को 19वीं मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि छात्र ने अपने परिजनों से नाराज होकर आत्महत्या की है। छात्र अभिनेता बनना चाहता था। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, अजय अरोड़ा प्रिस्टीन एवेन्यू सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा आदित्य अरोड़ा गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार की सुबह आदित्य सोसाइटी के बी टावर की 19वीं मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आदित्य अरोड़ा परिजनों से नाराज था। वह अभिने...