Noida News: सोसाइटी की लिफ्ट में सुरक्षाकर्मी और युवक के बीच मारपीट
नोएडा, सितम्बर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज-2 दो सोसाइटी की लिफ्ट में युवक और सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट हो गई। घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोसाइटी के एक फ्लैट में नवीन कुमार परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को पार्किंग में अपनी गाड़ी टेढ़ी लगा दी थी। पड़ोस में जिनकी पार्किंग है, उन्होंने गार्ड से शिकायत की। इसके बाद सुरक्षा गार्ड अभय गाड़ी मालिक नवीन से कहने गए थे कि अपनी गाड़ी सीधे लगा दें, ताकि पड़ोसी भी अपनी कार सही से खड़ी कर सकें। इसी दौरान लिफ्ट में नवीन ने गार्ड को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लिफ्ट में दोनों के बीच मारपीट हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.