Noida News: सोसाइटी की पार्किंग से स्पोर्ट्स बाइक चोरी
नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसाइटी के सातवें एवेन्यू के बेसमेंट में बनी पार्किंग से स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर ली गई। पार्किंग से बाइक चोरी कर रहा बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सी-टावर में मयंक राणा परिवार के साथ रहते हैं। मयंक राणा ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी उनकी करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत की स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर ली गई। हेलमेट पहनकर आया एक बदमाश लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ले गया। वह सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पीड़ित के मुताबिक पांच दिन बाद भी पुलिस बाइक का पता नहीं लगा सकी। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि लगातार घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.