Noida News: सोसाइटी की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, मारपीट
नोएडा, जुलाई 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी की पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस का कहना है कि घटना करीब दस दिन पूर्व की है। मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोसाइटी निवासी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई की शाम उनकी कार की बैटरी खराब हो गई थी। इसी दौरान उन्होंने कुछ देर के लिए सोसाइटी निवासी रजत की पार्किंग में कार खड़ी कर दी थी। जयप्रकाश के मुताबिक रजत वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। पार्किंग से कार हटाने के लिए कहने लगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रजत ने किसी को फोन किया। थोड़ी देर बाद तीन-चार लोग मौके पर पहुंचे और जयप्रकाश के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.