Noida News: सोलर कुकर और एलईडी टार्च बनाना सीखेंगे छात्र
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले के छह परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को सोलर कुकर, एलईडी टार्च, टेलीस्कोप, सोलर कार, प्लास्टिक बोतल से खिलौने बनाने आदि विभिन्न चीजें सिखाई जाएंगी। इसके लिए चयनित स्कूलों को 40-40 हजार रुपये का बजट दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यार्थियों को गतिविधियों पर आधारित शिक्षा देकर उन्हें रोचक ढंग से पढ़ाई कराने पर जोर दे रहा है। नए शैक्षिक सत्र में लर्निंग बाई डूइंग योजना के तहत खर्च किए जाएंगे। इसके तहत छात्र मिट्टी और पानी का परीक्षण करना, गुड़ एवं मूंगफली की चिक्की बनाना, विद्यालय में औषधीय पौधों के उद्यान विकसित करना और फल-सब्जियों से अचार बनाना सीखेंगे। कढ़ाई-सिलाई भी सिखाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही छात्रों को स्मार्ट फोन के लिए प्रोजेक्टर बनाने, डीसी झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.