नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-27 में घर के बाहर सोने की चेन लूटकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। पीड़ित अक्षत गौतम ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर डी-51 के सामने मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चेन बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...