Noida News: सेफ सिटी परियोजना का काम करने के लिए आगे नहीं आ रही कंपनियां, फिर से बढ़ाया गया समय
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण की सेफ सिटी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस परियोजना का काम शुरू करने के लिए कंपनियां आगे नही आ रही हैं। इसी को देखते हुए एक बार फिर इसमें आवेदन करने का समय 15 दिन बढ़ा दिया गया है। अब कंपनियों 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगी। सेफ सिटी योजना करीब 6 साल से प्राधिकरण की फाइलों में ही घूम रही है। पांच साल तैयारी करने के बाद पिछले साल प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे थे। लेकिन कोई कंपनी आगे नहीं आई। इसके बाद परियोजना में कुछ बदलाव करने में प्राधिकरण ने एक साल से अधिक का समय लगा दिया। इसके बाद फिर से करीब तीन महीने पहले टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू की गई। टेंडर जारी करने के बाद कंपनियों के साथ प्री बिड मीटिंग भी की गई। कंपनियों की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.