नोएडा, सितम्बर 8 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने मंगलवार को सेक्टर-77 स्थित ग्रीन बेल्ट में हो रहे अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। यहां पर 4200 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि वर्ग सर्किल-6 की ओर से सोरखा के खसरा नंबर-18 पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस जमीन पर कब्जा करने वालों ने स्टे ले रखा था, जिसको प्राधिकरण ने निरस्त करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन पर प्राधिकरण बेहतर तरीके से ग्रीन बेल्ट को विकसित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...