नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन के बीच बने स्काईवॉक को शुक्रवार को रक्षाबंधन पर ट्रायल के तौर पर लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। चार-पांच दिन में अगर कुछ कमियां मिलती हैं तो उसे दुरुस्त कराकर आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने गुरुवार को स्काईवॉक पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान आम लोगों ने भी स्काईवॉक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। अब शुक्रवार से इसको खोल दिया जाएगा। इस संबंध में एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि अभी इसे ट्रायल के तौर पर खोला जा रहा है। यह भी पढ़ें- Noida News: रक्षाबंधन : कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस सतर्क अगले सप्ताह इसका आधिका...