Noida News: सेक्टर-44 यूटर्न में जलभराव रोकने के लिए प्रयास शुरू
नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में मंगलवार को आई बारिश में महामाया फ्लाईओवर के नीचे बने सेक्टर-44 यूटर्न में काफी जलभराव हो गया था। गाड़ियों का आधा हिस्सा तक डूब गया था। इसको देखते हुए अब प्राधिकरण ने यहां संपबेल बनवाने का निर्णय लिया है। इसके जरिए बारिश का पानी तेजी से निकालकर मुख्य नाले तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सड़क पर पानी जमा नहीं होगा। हल्की सी बारिश होते ही इस यूटर्न में हर बार जलभराव की समस्या हो जाती है। यहां पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। महामाया फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा आसपास की सड़क की तुलना में काफी नीचा है। इस वजह से तेज बारिश के दौरान यहां तीन से चार स्थानों पर भारी जलभराव हो जाता है। मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम कम समय में पानी की निकासी करने में सक्षम नहीं है। कई बार काफी देर तक सड़क पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.