Noida News: सेक्टर-25 में फुटपाथ पर शव मिला
नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-25 स्थित ग्रीन बेल्ट के पास सोमवार सुबह फुटपाथ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सेक्टर-20 थाना पुलिस और डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बताई गई है। वह आसपास कूड़ा बीनने का काम करता था। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण भीषण गर्मी और शरीर में पानी की कमी माना जा रहा है। पहचान और मौत के वास्तविक कारण की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.