Noida News: सेक्टर-22 की क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशानी
नोएडा, जुलाई 22 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-22 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सदस्य विजय कुमार सिंह ने प्राधिकरण से ए से जे ब्लॉक तक की क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़कें टूट चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। आरडब्ल्यूए ने वर्क्स सर्कल-5 को तत्काल कार्य शुरू कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने का अनुरोध किया है, ताकि सेक्टरवासियों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Noida News: प्राधिकरण आज समस्याएं सुनेगा यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सड़क की मांग को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.