Noida News: सेक्टर-128 से चिल्ला बॉर्डर तक जाम लगा
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में सोमवार दोपहर तेज बारिश और कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से अधिकांश सड़कें जाम हो गईं। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-128 के पास से चिल्ला बॉर्डर तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऐसा ही हाल कालिंदी कुंज रास्ते पर रहा। नोएडा होकर हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अलग-अलग स्थानों पर जाने वाले कांवड़ियों की सुबह से ही संख्या बढ़ गई थी। पैदल और बाइक वालों के अलावा डाक कांवड़ियों की संख्या भी काफी बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी होने लगी थी। दिल्ली होकर कांवड़िये नोएडा में चिल्ला बॉर्डर से ओखला पक्षी विहार होते हुए कालिंदी कुंज से जा रहे थे। डाक कांवड़ सीधे सेक्टर-62 से सेक्टर-32 सिटी सेंटर, सेक्टर-37 से महामाया फ्लाईओवर होते हुए निकाली गईं। इस वजह से पर्थला गोलचक्कर, होशियारपुर से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.