नोएडा, जुलाई 18 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-12 के एफ ब्लॉक में बनी कुछ दुकानों पर असामाजिक तत्व गलत दिशा में वाहन खड़े कर नशे का सेवन करते हैं। आरोप है कि वे महिलाओं और युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां भी करते है। इससे परेशान सेक्टर के लोगों ने शुक्रवार देर रात हंगामा किया। पुलिस ने दुकानदार को नोटिस देने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुई। सेक्टर-12 निवासी शरद मित्तल ने बताया कि सेक्टर एफ में दो निजी दुकान खुली हैं। इन दुकानों पर दिनभर असमाजिक तत्व आते हैं। वे सड़क पर उल्टे-सीधे वाहन खड़े कर नशा करते रहते हैं। आरोप है कि अगर सेक्टर की कोई महिला या युवती निकलती है तो वे उन्हें देखकर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। इसके विरोध किया जाता है तो असमाजिक लोगों गाली-गलौज करते हैं। जब इस बारे में दुकान...