Noida News: सेक्टर में ड्रेन लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से सड़क धंसी
नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर डेल्टा-1 में रोड क्रॉसिंग के नीचे से गुजर रही ड्रेन लाइन क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्रेन लाइन से रिसाव होने के कारण पानी सड़क के नीचे जमा हो रहा है, जिससे जमीन धीरे-धीरे खोखली होती जा रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ से मामले का संज्ञान लेकर जल्द ड्रेन लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। आरडब्ल्यूए के महासचिव दीवान शर्मा ने बताया कि पूरे सेक्टर में कई स्थानों पर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से सेक्टर के एफ ब्लॉक में सड़क धंसी गई है। ऐसे में यहां पर कोई हादसा भी हो सकता है। प्राधिकरण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.