नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-1 में बाइक सवार बदमाशों ने आईटी इंजीनियर से चेन लूट ली और भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के करीब बीस दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं, पुलिस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है। आईटी कंपनी के इंजीनियर आशीष कुमार चौमाल ने बताया कि वह 11 सितंबर की देर शाम को भोजन करने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान वह फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूरजपुर और बीटा दो कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने घटना के दूसरे दिन बीटा चौकी पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। आरोप है कि करीब बीस दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सी...