नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण आवासीय भूखंडों पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर जल्द कार्रवाई करेगा। अभी वर्क सर्किल के माध्यम से सेक्टर-104 और 144 का सर्वेक्षण कराया गया है। सर्वेक्षण में सामने आया है कि इन दोनों सेक्टर के 108 आवासीय भूखंड पर दुकान, शोरूम, रेस्तरां जैसी व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि भूखंड आवंटन के समय भूउपयोग के मुताबिक ही निर्माण और उपयोग की शर्त शामिल होती है। इसका उल्लंघन करने पर प्राधिकरण आवंटन तक निरस्त कर सकता है। अधिकारियों ने सर्वेक्षण रिपोर्ट की जानकारी सीईओ कृष्ण करुणेश को दी है। इसके साथ ही जिन भूखंड पर व्यावसायिक कामकाज हो रहा है, उसकी सूची आवासीय भूखंड विभाग को भेज दी गई है। आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियां इन दोन...