Noida News: सूरजपुर पुलिस चौकी में पानी घुसा
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह पर जलभराव हो गया। सूरजपुर पुलिस चौकी तक में पानी घुस गया। गुरुवार को लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंडरपास में पानी भर गया। हालांकि, पंपसेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। क्षेत्र के तिलपता, सूरजपुर, कुलेसरा और औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-तीन में सबसे अधिक जलभराव देखने को मिला। दादरी- सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग पर सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। सूरजपुर में मुख्य सड़क पर दो फीट तक पानी भरा हुआ है। पुलिस चौकी में भी पानी घुस गया। नालियों की सफाई न होने से पानी उफान मार रहा है। यहां जल निकासी की व्यवस्था अच्छी न होने की वजह से थोड़ी देर की बारिश में ही मुख्य सड़क और आसपास की कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.