नोएडा, सितम्बर 27 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-62 गोल चक्कर के निकट पराठे की दुकान करने वाले व्यक्ति ने एक सूदखोर पर जबरन अवैध धन की मांग करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से जिला कासगंज के सिढपुरा गांव निवासी गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बिसरख थाना क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास रहते हैं। वह सेक्टर-62 गोल चक्कर के निकट दुकान पर पराठे बनाकर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि बहलोलपुर गांव निवासी संदीप नामक व्यक्ति लोगों को ब्याज पर उधार रुपये देता है। उन्होंने भी कुछ समय पहले उससे ब्याज पर रुपये लिए थे। कुछ समय बाद ही रुपये ब्याज सहित वापस कर दिए थे। 19 सितंबर को वह दुकान पर थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे संदीप दुकान पर आया। उसने अवैध रूप से...