Noida News: सुविधाओं के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा
नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी की एओए ने एसीसी और एनबीसीसी के समक्ष 26 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। इसमें लंबित कार्यों को पूरा करना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही सोसाइटी में स्थित दुकानों का नियंत्रण एओए को देने की मांग की। बुधवार को नई दिल्ली स्थित एनबीसीसी कार्यालय में एओए के सदस्य अरुण शर्मा और अन्य ने एसीसी के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्याय मित्र राजीव जैन, एनबीसीसी के एमडी महादेव स्वामी, वरिष्ठ वित्त निदेशक विजय कुमार चौधरी के साथ बैठक की। इस दौरान अरुण शर्मा ने सोसाइटी की समस्याएं रखीं। इस दौरान औपचारिक लिखित ज्ञापन भी सुप्रीम कोर्ट के न्याय मित्र और एनबीसीसी के प्रबंध निदेशक को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.