Noida News: सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को धरा
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-28 की वार्ड डायरेक्टर मधु चौधरी के मुताबिक संदिग्ध शुक्रवार को महिला से चेन झपटने का प्रयास करने के बाद भाग रहा था। इसी दौरान वह सेक्टर की दीवार फांदकर अंदर आ गया। उसे देखकर सुरक्षाकर्मियों ने शोर मचाया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वीडियो में संदिग्ध कभी दीवार पर चढ़ता तो कभी भागता दिखाई दे रहा है। कुछ दृश्यों में गार्ड उसे पकड़े नजर आते हैं। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.