नोएडा, जुलाई 5 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-15 एनआरडब्ल्यूए की रविवार को आमसभा की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत को फिर से अध्यक्ष चुना गया। साथ ही महासचिव धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष सुबोध जैन समेत सभी पदाधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया। आम सभा की बैठक में कोषाध्यक्ष सुबोध जैन ने पिछले साल का आय और व्यय का वित्तीय वर्ष का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद एनआरडब्ल्यूए के महासचिव धीरज कुमार ने सेक्टर में किए गए कार्य और होने वाले कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...