नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रुपल राठी। सेक्टर बीटा-1 और बीटा-2 में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। बीटा-1 में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। पैर पर काट लिया। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि कुत्तों के हमले से घबराई महिला गिर गईं, जिससे उनके घुटने में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया और महिला की मदद की। उन्होंने बताया कि बीटा-2 में भी आवारा कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में पार्क में टहलने वाले लोगों में भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कुत्तों के झुंड के कारण छोटे बच्चों को पार्क में अकेले भेजना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सेक्टरवासियों का कहना है कि सुबह...