Noida News: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से लूटपाट का आरोप
नोएडा, सितम्बर 3 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात एक अधिवक्ता से सोने की चेन और दो अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने और गिझौड़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर टरकाने का आरोप लगाया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर पोस्ट में डीसीपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह बुधवार रात दिल्ली से मेट्रो से लौट रहे थे। वह करीब साढ़े दस बजे सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर उतरे। वह ऑटो के इंतजार में मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर खड़े थे। जैसे ही वह एक ऑटो में बैठे तो एक बदमाश जबरन आकर ऑटो में बैठा और मारपीट करने लगा। उसने बाहर निकालकर चार-पांच साथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.