Noida News: सुपरवाइजर काम का बहिष्कार कर धरने पर बैठे
नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। कलाधाम सोसाइटी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत के मामले में तकनीकी सुपरवाइजर और सुपरवाइजर की गिरफ्तारी और महाप्रबंधक परियोजना के नए आदेश के विरोध में अस्थायी/संविदा कर्मचारियों का धरना जारी है। सोमवार को दफ्तर के काम का बहिष्कार कर कर्मचारी कार्यालय के पास पार्क में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आदेश वापस न लिए जाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। बता दें कि कलाधाम सोसाइटी में नलकूप की बोरिंग के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह साल के बच्चे अव्यान की मौत के बाद प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना ने आदेश जारी कर सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय कर दी। जारी आदेश के मुताबिक अगर कार्यस्थल पर कोई घटना होती है, तो इसके लिए तकनीकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.