नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा के आवासीय टावरों में 350 परिवारों को दो वर्ष बाद गंगाजल मिलेगा। प्राधिकरण ने यहां बुधवार से आपूर्ति शुरू कर दी। सोसाइटी में गंगाजल न होने पर हाई टीडीएस और दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान थे। नोएडा प्राधिकरण ने इसका संज्ञान लिया और सोसाइटी में आपूर्ति शुरू कर दी। सुपरटेक सुपरनोवा में नोवा ईस्ट और वेस्ट आवासीय टावर हैं। प्राधिकरण ने बिल्डर पर पानी का 42 लाख रुपये बकाया होने के चलते दो वर्ष पूर्व यहां आपूर्ति बंद कर दी। वर्तमान में सोसाइटी का संचालन एओए कर रही है। यह पानी का बिल अब ब्याज समेत 72 लाख रुपये है। एओए इस बिल को जमा करने की स्थिति में नहीं है। सोसाइटी में बोरवेल से आपूर्ति हो रही है। पानी का सॉफ्टनर प्लांट भी लंबे समय से खराब है। बीते दि...