Noida News: सुपरनोवा की हर मंजिल पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। एयरबीएनबी के रूप में इस्तेमाल होने वाली मंजिलों पर अब सुरक्षा कर्मचारी तैनात करने की तैयारी है। प्रबंधन करीब 46 से 50 नए सुरक्षाकर्मियों की भर्ती करेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद 20वीं से 43वीं मंजिल तक सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। सुपरनोवा में इन 23 मंजिलों पर एयरबीएनबी की सुविधा है। यहां बाहर से आने वाले लोगों की आवाजाही रहती है। अभी गेट, पार्किंग और एयरबीएनबी रिसेप्शन समेत अन्य स्थानों पर दिन और रात की शिफ्ट में 14-14 सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी करते हैं। नई भर्ती होने तक इन्हीं कर्मचारियों को अलग-अलग फ्लोर पर गश्त के लिए भेजा जा रहा है। प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.