नोएडा, सितम्बर 2 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। एनसीआर की सबसे ऊंची सुपरनोवा इमारत में रहने वाले लोगों को गंगाजल नहीं मिल रहा। यहां का पानी का कनेक्शन बिल बकाया बिल के चलते कटा हुआ है। सोसाइटी पर पानी के बिल का करीब 72 लाख रुपये बकाया हैं। लोगों को भूजल पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। सुपरनोवा की एओए के संरक्षक सुरेश नंदवानी ने कहा कि यह सोसाइटी मार्च 2025 में एओए को हैंडओवर हुई। बिल्डर ने पानी का बिल जमा नहीं किया, जो लगभग 42 लाख रुपये था। अब एओए ने बिल भुगतान का प्रयास किया तो ब्याज समेत यह राशि 72 लाख से अधिक हो चुकी है। इसके संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियो से बात की जा रही है कि वह बिल में छूट प्रदान करें, ताकि बकाया रकम का भुगतान कर पानी का कनेक्शन शुरू हो सके। गंगाजल की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को भूजल का इस्तेमाल करना प...