Noida News: सीएचसी में 30 अतिरिक्त बेड पर इलाज शुरू
नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जच्चा बच्चा अस्पताल में 30 अतिरिक्त बेड पर इलाज की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई। कई अन्य सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने अस्पताल को सामान मुहैया कराया है। अस्पताल में 21 सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर, सभी वार्ड और गलियारों में लाइट की सुविधा समेत कई सुविधाएं मिली है। भविष्य में जच्चा बच्चा अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी, ताकि गर्भवतियों और प्रसूताओं को दूसरी मंजिल से आने में सीढ़ियों का उपयोग न करना पड़े। सीएचसी और जच्चा बच्चा अस्पताल के प्रभारी डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं के लिए भविष्य की कई प्रस्तावित योजनाएं हैं, जिसका लाभ जल्द मरीजों को मिलेगा। इस मौके पर फाउंडेशन के प्रमुख मुकेश शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.