Noida News: सिग्नल में गड़बड़ी से एक घंटे तक बाधित रही नोएडा-ग्रेनो मेट्रो सेवा
नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। एक्वा लाइन पर नोएडा-ग्रेनो के बीच चलने वाली मेट्रो सेवा बुधवार को सिग्नल में गड़बड़ी की वजह से करीब एक घंटे तक बाधित रही। लोगों का कहना है कि 20-25 इंतजार के बाद मेट्रो आई। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के सिग्नल सिस्टम में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास गड़बड़ी आ गई। इससे ग्रेनो से नोएडा की ओर आने वाली मेट्रो को ठीक ढंग से सिग्नल नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से ग्रेनो से नोएडा की ओर मेट्रो धीमी गति से आ रही थीं। स्टेशन पर भी देर तक रूक रही थीं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रेनो के डेल्टा वन के रहने वाले गिरधारी ने बताया कि वह बुधवार को कुछ काम से सेक्टर-76 आए थे। यहां से वापस जाने के लिए उन्हें इस स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ा। ग्रेनो से सेक्टर-51 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.