नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी सास-ससुर की दूसरी जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला थाना दादरी में दर्ज है। मृतका के पिता इदरीश ने चार अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। उनके अनुसार बेटी गुलशमा की शादी वर्ष 2024 में वसीम पुत्र सलीम से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। दहेज न लाने पर मारपीट कर मायके भेज देते थे। घटना वाले दिन करीब 11 बजे दामाद के फोन से सूचना मिली, जिसके बाद पता चला कि बेटी ने फांसी लगाई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि विवाह के दो वर्ष के भीतर अप्राकृतिक मृत्यु हुई है। अदालत ने माना कि प्रथम दृष्टया आरोपियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। सलीम और उसकी पत्नी दोनों ...