Noida News: सामान लेने गई किशोरी लापता
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 क्षेत्र में सामान लेने घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सेक्टर-113 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार किशोरी कोमल मूलरूप से सहारनपुर के फौजी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में पर्थला गांव में परिवार के साथ रहती है। वह 12 अगस्त को दिन में करीब तीन बजे सामान लेने के लिए गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। कोमल की पहचान के लिए परिजनों ने बताया कि उसकी उम्र करीब 16 वर्ष है। उसका रंग गेहुंआ, कद करीब पांच फीट है। वह सूट, काला रंग का सलवार और पैरों में चप्पल पहने हुए थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.