नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून किस तरह जोखिम में बदल सकता है, इसकी बानगी सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर देखने को मिली। इस सात मंजिला पार्किंग की सबसे ऊपरी छत पर थार दौड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। 57 सेकंड के इस वीडियो में कार को छत पर चलाते देखा जा सकता है। वीडियो में एक युवक थार के ऊपर चढ़ा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति इस घटना पर हैरानी जताते हुए दिखाई दे रहा है। उसका कहना है कि वह अपने केबिन से नीचे की ओर देख रहा था, तभी उसकी नजर पार्किंग की छत पर घूमती थार पर पड़ी। उसने दावा किया कि कार करीब दो से तीन घंटे तक वहां गोल-गोल घूमती रही। आशंका है कि यह सब सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा था। वीडियो में व्यक्ति रील बनाने के...