नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सांतवे स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में सुबह हवन किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन हुए। शाम को पाठ और आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में भी सुबह हवन, भजन-कीर्तन और शाम को पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। वहीं, सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक एवं श्री कार्तिकेय मंदिर में नवरात्र के अवसर पर महिलाओं ने एकत्रित होकर सामूहिक पाठ किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नवरात्र के सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ...