Noida News: साइबर ठगी रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू
नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल और ठगी के बदलते तरीकों को देखते हुए नोएडा पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। अक्तूबर के पूरे माह पुलिस की टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताएंगी। अक्तूबर में हर साल साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस बार की थीम साइबर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण करना है। अभियान सेक्टर और सोसायटियों से लेकर स्कूल, कॉलेज, कंपनियों और मलिन बस्तियों तक में चलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को लगातार साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि साइबर ठग हर दिन ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में केवल शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के बजाय लोगों को पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.