नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। कस्बे के बाजार में गांव से आई महिला की स्कूटी में सांप निकल आया। वह स्कूटी को छोड़कर कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली पुलिस और आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे सांप को निकाला और महिला को स्कूटी देकर घर भेजा। स्कूटी सवार महिला अपनी एक सहयोगी के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। वह सामान खरीद कर स्कूटी की डिग्गी में रख रही थी तो उसे सांप दिखाई दिया। इसके बाद तो वह डर गई और स्कूटी को सड़क पर बाजार में ही छोड़कर कोतवाली पहुंच गई। स्कूटी में सांप की खबर से बाजार में भी अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: डफिला में महिला को सांप ने डसा लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से सांप को जैसे-तैसे स्कूटी से बाहर निकाला। सांप को पकड़कर जंगल में छुड़...